वैश्विक

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस: दो नए कमांड मुख्यालय स्थापित करने का आदेश

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने  गुरुवार को चंडीगढ़ और गुवाहाटी में दो नए कमांड मुख्यालय स्थापित करने का आदेश दिया। चंडीगढ़ में मुख्यालय की कमान आईजी रैंक के अधिकारी के पास होगी

जो अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) के तौर पर काम करेंगे। उनके पास लद्दाख की जिम्मेदारी होगी। गुवाहाटी मुख्यालय पूर्वोत्तर में सीमा की जिम्मेदारी संभालेगा।

बीते साल अक्तूबर में केंद्रीय कैबिनेट ने दो नए कमांड मुख्यालय बनाने को मंजूरी दी थी। इनके लिए दो एडीजी सहित 60 नए पद सृजित किए गए थे। आईटीबीपी के महानिदेशक एसएस देसवाल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सरकार की मंजूरी के बाद इन दोनों नए कमांड मुख्यालयों के तुरंत काम शुरू करने की जरूरत है।

इसके तहत आईटीबीपी मुख्यालय में तैनात आईजी मनोज सिंह रावत (ऑपरेशन, इंटेलीजेंस) को तत्काल प्रभाव से एडीजी चंडीगढ़ कमांड मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। वह अपनी पुरानी जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − thirteen =