फिल्मी चक्कर

Shabaash Mithu: मिथाली राज बन Taapsee Pannu ने दिखाया फील्ड पर धमाल

Shabaash Mithu: Taapsee Pannu एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. उनकी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. अब फैंस का ये इंतजार खत्म होने जा रहा है. आज तापसी ने अपनी फिल्म शाबाश मिट्ठू का टीजर शेयर कर दिया है. इस फिल्म में तापसी मिथाली राज के किरदार में नजर आने वाली हैं. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की बायोपिक है. इस फिल्म को लेकर हर कोई बहुत उत्साहित है. मिताली की कहानी हर कोई जानना चाहता है. टीजर में तापसी का लुक देखकर फैंस कंफ्यूज हो गए हैं कि ये तापसी हैं या मिताली हैं.

टीजर की शुरुआत स्टेडियम से होती है. जिसमें हर कोई चियर करते हुए नजर आ रहा है. उसके बाद मिथाली की फील्ड पर एंट्री होती है. वह अपनी बैटिंग का जादू दिखाने के लिए फील्ड पर आती हैं. इसके साथ ही मिताली के खेल के आंकड़े दिखाए गए हैं. टीजर देखने में काफी शानदार लग रहा है.

Taapsee Pannu ने शाबाश मिट्ठू का टीजर शेयर करते हुए लिखा- इस जेंटलमैन के स्पोर्ट में, उन्होंने दोबारा से इतिहास नहीं लिखा बल्कि उन्होंने अपनी कहानी लिख डाली. शाबाश मिट्ठू जल्द ही आ रही हैं.

शाबाश मिट्ठू का टीजर हर किसी को काफी पसंद आ रहा है. फैंस और सेलेब्स दोनों ही तापसी के पोस्ट पर कमेंट करके उनकी तारीफ कर रहे हैं. रकुलप्रीत सिंह ने लिखा- वोहोय वहीं एक फैन ने लिखा- इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं.

Taapsee Pannu स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म से धमाल मचा रही हैं. इससे पहले उनकी फिल्म रश्मि रॉकेट रिलीज हुई थी. जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म में तापसी ने एथलीट का किरदार निभाया था. उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की गई है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 12 =