Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कूकड़ा सब्जी मण्डी व दाल मण्डी का निरीक्षण, आवश्यक वस्तुओं के लिए चिंता की आवश्कता नही

जनपद में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए किये गये लाॅकडाउन के दृष्गितआज जिलाधिकारी ने  कूकडा सब्जी मण्डी व दाल मण्डी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सब्जी मण्डी में केवल थोेक व्यापारी, आढती, रेहडे व ठेली वालो को सब्जी लेकर जाने दिया जायेगा।

उन्होने कहा कि जनसामान्य को सब्जी उनके गली मुहल्ले व कालोनी में उपलब्ध हो जायेगी। उनहोने नागरिकांे को समझातें हुए कहा कि अनाश्यक भीड न लगाये अपने अपने घरों व क्षेत्र में ही रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि मण्डी के चारों और बैरिकेटिंग कराई जाये ताकि भीड भाड न हो और जनपदवासी सक्रमण ने बचे रहे। में जिलाधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि जनपदवासी अनावश्यक घर से बाहर न निकले। उन्होने कहा कि इस समय अनावश्यक घर से बाहर न निकला सभी के लिए हितकर है।


——————————————————————
जनपदवासी मण्डी में न आये अपने पास की दुकानों से ही सामान ले,
सब्जीवाला कोलोनी, गली,मुहल्ले में पहुंचेगा
————————————————————
जनपदवासियों को आवश्यक सामग्री/वस्तुओं के लिए चिंता करने की आवश्कता नही है,
सबको सुलभ होगी—- जिलाधिकारी
———————————————————————————-
भूसा/चारा व्यापारियों को भूसा निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने के साथ उसकी उपलब्धता सुनिश्चत करें, समस्या आने पर पुलिस-प्रशासन से सम्पर्क कर कराये निदान
———————————————————————————–
कोटेदार एवं सभासद मिलकर पात्रों को घर घर जाकर राशन वितरण कराना सुनिश्चत करंेगे– जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने आज जनपद के भूसा व्यापरियों के साथ बैठक कर निर्देश दिये कि पशुओं के भूसे व चारे की कोई दिक्कत नही होनी चाहिए। उन्होने कहा कि भूसा लेकर जा रहे वाहन को रोका नही जायेगा अगर कही कोई ऐसी स्थिति आती है तो पुलिस के सहायता नम्बर 9096112112 पर तत्काल सम्पर्क करें। जिलाधिकारी ने कहा कि अगर भूसा व्यापारियेां का माल बाहर जिसमें पंजाब हरियाणा आदि से आता है तो इस सम्बन्ध में वहां के प्रशासन से बात की जायेगी व वाहन पास जारी करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होने कहा कि दिक्कत नही आने दी जायेगी।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव जिला पंचायत सभागार में भूसा व्यापरियों, कोटेदार एवं सभासदों के साथ कोरोना के दृष्टिगत हुए लाॅकडाउन के सम्बन्ध में बैठक कर रहे थे।
बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि भूसे के रेट, कैटल, मुर्गी फीड व अण्डे के सम्बन्ध में वर्तमान प्रचलित दरों के दृष्टिगत गेहूं भूसा वर्तमान थोक मूल्य 700-770 प्रति कु0, वर्तमान फुटकर मूल्य 800 रू0, अण्डा वर्तमान थोक मूल्य 300-400 प्रति सैकडा, वर्तमान फुटकर मूल्य 400-500 रूपये, बाजरा का वर्तमान थोक मूल्य 1700 रूपये प्रति कु0, वर्तमान फुटकर मूल्य 1800-1900 रूपये प्रति कु0, इसी प्रकार मक्का वर्तमान थोक मूल्य 1850 रूपये प्रति कु0, वर्तमान फुटकर मूल्य 1900- 2000 रूपये निर्धारित किया गया है।  
 
जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना के दृष्टिगत आर्थिक सहायता हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में भी दान दिया जा सकता है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री राहत कोष के बैंक खाता संख्या 1378820696, सैन्ट्रल बैंक, कैंट शाखा, लखनऊ, आईएफएस कोड 0281571, में नकद धनराशि जमा कराई जा सकती है अथवा मुख्यमंत्री राहत कोष के नाम ड्राफ्ट भी दिया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोटेदार व सभासद मिलकर अपने अपने आवंटित क्षेत्रों में पात्रों केा घर घर राशन वितरण कराना सुनिश्चत करेगंे। उन्होने कहा कि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाये।

उन्होने कहा कि अपने अपने क्षेत्रों में निराश्रित बेहासहारा लोगो को चिन्हित कर उसकी सूची प्रशासन/नगर पालिका को उपलब्ध कराये ताकि ऐसे निराश्रित बेसहारा व्यक्तियों को भी राशन/खाघ पदार्थो का वितरण कराया जा सके।   बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, डीएफओ सूरज, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, भूसा व्यापारी, कोटेदार व सभासद  उपस्थित थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + two =