थाना समाधान दिवस पर सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे तथा एसएसपी अभिषेक यादव ने आज थाना कोतवाली नगर व थाना सिविल लाइन पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर जनसमस्याओं को सुनते हुए उनके तत्काल व नियमानुसार निस्तारण हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
सरकार के निर्देश पर जन शिकायतों के समाधान के लिए चलाए जा रहे समाधान दिवस अभियान के दौरान आज डीएम और एसएसपी ने शहर कोतवाली और सिविल लाइन थाने पर पहुंच कर वहां आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
दूसरी ओर थाना तितावी पर पहुंचे एसडीएम सदर दीपक कुमार ने क्षेत्रवासियो की समस्याओं को सुनकर समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया।

