Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाजपा नेता के रिश्तेदार के वाहन से दरोगा घायल

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस लाइन में तैनात दरोगा को एक युवक ने अपने वाहन से टक्कर मार दी, जिसमें दरोगा घायल हो गया। पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर सिविल लाइन थाने ले आई

जहां युवक को छुड़ाने पहुंचे स्थानीय भाजपा नेताओं ने जमकर हंगामा किया। करीब 1 घंटे चले हंगामे के बाद आरोपी युवक को छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच फैसला हो गया है।

सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस लाइन में सूबेदार के पद पर तैनात एसआई कंवरपाल को आज सिविल लाइन क्षेत्र में तेज रफ्तार से दुपहिया वाहन पर आए युवक के टक्कर मार दी जिससे दरोगा सड़क पर जा गिरा और उसके हाथ और नाक में चोट आई। कुछ लोगों की मदद से घायल दरोगा टक्कर मारने वाले युवक को पकड़कर सिविल लाइन थाने ले आया।

बताया गया कि युवक भाजपा नेता का रिश्तेदार है, उसे छुड़ाने के लिए दर्जनों भाजपा नेता सिविल लाइन थाने जा पहुंचे और वहां युवक को छोड़े जाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया

जिस समय भाजपा नेता थाने में हंगामा कर रहे थे, थाना प्रभारी डीके त्यागी वहां मौजूद नहीं थे। हंगामे की सूचना पर थाने पहुंचे थाना प्रभारी ने भाजपा नेताओं से वार्ता की जिसके बाद आरोपी युवक को छोड़ दिया गया।

इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच फैसला हो गया है। आरोपी युवक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी बताया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + twenty =