Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कक्षा ९ से कक्षा १२ तक के विद्यालय खोले जाने निर्देश: 19 अक्टूबर से खुलेंगे विद्यालय

मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज मुज़फ़्फ़रनगर में उत्तर प्रदेश शासन के १९ अक्टूबर से विद्यालयों को कक्षा ९ से कक्षा १२ तक के लिए खोले जाने निर्देशों के क्रम में प्रत्येक ब्लॉक के नोडल अधिकारियों की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में शासनादेश को विस्तृत रूप से समझाया गया तथा इस सम्बंध में जारी एस०ओ०पी० की जानकारी भी दी गयी। अब ये नोडल ऑफ़िसर अपने अपने क्षेत्र के विद्यालयों के प्रधानाचार्यगण की बैठक करके निर्देशों को विद्यालयों तक पहुँचायेंगे।

इस बैठक में डॉ. विकास कुमार, प्रधानाचार्य एस०डी०इंटर कॉलेज , मीरापुर के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२० पर चर्चा के साथ साथ सूचना के आदान प्रदान हेतु एक ऐप के संचालन का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री ब्रिजेश कुमार द्वारा बैठक का आयोजन किया गया तथा बैठक का संचालन श्री विपिन त्यागी जी द्वारा किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 2 =