एक्शन में अभिषेक यादव: पंचायत चुनाव में आर्डर पर शराब तैयार करने में जुटे अंतरराज्यीय अवैध शराब गिरोह का भंडाफोड़
मुजफ्फरनगर। बुलन्दशहर जनपद में नकली शराब मिस इंडिया से हुई 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी के बाद एसएसपी अभिषेक यादव ने पंचायत चुनाव में आर्डर पर शराब तैयार करने में जुटे अंतरराज्यीय अवैध शराब गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
इनसे 3 गाड़ियों के साथ ही तोहफा और मिस इंडिया ब्रांड की नकली शराब सहित करोड़ों रुपये का माल बरामद किया गया है। गिरोह के 4 सदस्य अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
बताया जा रहा है कि इस नकली शराब का प्रयोग पंचायत चुनाव के दौरान किया जाना था। पुलिस इस गिरोह को आर्डर देने वाले प्रधानों, प्रत्याशियों व अन्य लोगों की तलाश में भी जुट गई है।
नकली शराब मिस इंडिया से हुई 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी के बाद एसएसपी @AbhishekYadIPS ने पंचायत चुनाव में आर्डर पर शराब तैयार करने में जुटे अंतरराज्यीय अवैध शराब गिरोह का भंडाफोड़ किया है। @muzafarnagarpol ने इस गिरोह के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। pic.twitter.com/TxSrzuPlKC
— News & Features Network (@mzn_news) January 8, 2021
एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा शुक्रवार दोपहर रिजर्व पुलिस लाइन के सभाकक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान क्राइम ब्रांच और थाना मंसूरपुर पुलिस टीम द्वारा अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध शराब का कारोबार करने वाले गैंग का पर्दाफाश किये जाने की जानकारी मीडिया कर्मियों को दी गयी।
एसएसपी अभिषेक यादव के कार्यकाल में मुजफ्फरनगर पुलिस का यह एक ओर बड़ा खुलासा है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखतेे हुए जनपद में पुलिस टीम को अवैध शराब निर्माण रोकने, इसकी तस्करी में लगे लोगों और गिरोह पर अंकुश लगाने के लिए सक्रिय किया गया था।
उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना मंसूरपुर क्षेत्र के औद्योगिक एरिया बेगराजपुर से अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ टीम द्वारा किया गया है।
इस कार्यवाही के दौरान पुलिस ने इस अवैध कारोबार में संलिप्त 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए इनसे भारी मात्रा में रैक्टिफाइड, तोहफा-मिस इंडिया ब्रांड नकली शराब, अंग्रेजी कंपनी की शराब के होलोग्राम, ढक्कन, रैपर, पव्वे आदि सहित करोड़ों रुपये का माल बरामद किया है।
अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे एसओजी से मनोज कुमार,सब इंस्पैक्टर सुनील शर्मा,है.का.ब्रहम प्रकाश,है.का.जोगेन्द्र कसाना,है.का.विजय मावी,है.का.भूपेन्द्र राठी,का.रूपक नागर,का.गुरनाम सिह,का.चा.शिव यादव के अलावा थाना मंसूरपुर की और से सब इंस्पैक्टर गजेन्द्र सिह,सब इंस्पैक्टर ब्रहमजीत सिह, सब इंस्पैक्टर मशकूर अली,का.जय कुमार,का.निखिल,का.आशीष,का.नरेश पूनिया शामिल रहे।
