खेल जगत

IPL: ऐसी हो सकती है Mumbai Indians की प्लेइंग इलेवन

IPL 15वें सीज़न का बिगुल बज चुका है. 15वें सीज़न का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. Mumbai Indians अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 27 मार्च को खेलेगी. इससे पहले जानिए मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन.

दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक इस बार मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन पारी का आगाज़ करेंगे. तीन नंबर पर सूर्यकुमार यादव का खेलना तय है. हालांकि, पहले मैच में वह नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में पहले मुकाबले में तीन नंबर पर युवा तिलक वर्मा बल्लेबाज़ी कर सकते हैं. हालांकि, उसके बाद इस पोज़ीशन पर सूर्य ही खेलते दिखेंगे. 

भले ही हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या इस सीज़न में मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं है. फिर भी मुंबई इंडियंस का मिडिल ऑर्डर काफी सॉलिड नज़र आ रहा है. डेवॉल्ड ब्रेविस, टिम डेविड और कीरन पोलार्ड इस बार मध्यक्रम में बल्लेबाज़ी करेंगे. 

गेंदबाजी की अगर बात करें तो लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन और मयंक मार्कंडेय स्पिन विभाग संभाल सकते हैं. वहीं तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी डेनियल सैम्स, जसप्रीत बुमराह और जयदेव उनादकट के कंधो पर रह सकती है. सैम्स के अलावा मुंबई के पास टायमल मिल्स के रूप में एक अच्छा विकल्प है, लेकिन सैम्स बल्लेबाज़ी भी कर लेते हैं. ऐसे में उन्हें पहले मौका दिया जा सकता है. 

Mumbai Indians की संभावित Team- रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (पहले मैच में तिलक वर्मा), डेवॉल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, कीरन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, जसप्रीत बुमराह, मयंक मार्कंडेय, मुरुगन अश्विन और जयदेव उनादकट. 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =