फिल्मी चक्कर

जरूरी है कि राज्य फिल्म मेकिंग को लेकर पॉलिसी तैयार करे: Manoj Bajpayee

Manoj Bajpayee  स्टारर फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होने के बाद सिंगल स्क्रिन पर भी रिलीज कर दी गयी है. ये कोर्टरूम ड्रामा फिल्म सच्ची घटना पर इंस्पायर्ड है. फिल्म में मनोज बाजेपयी ने वकील का किरदार निभाया है, जो किसी भी हाल में सच सामने लेकर आता है. इस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिलने के बाद बुधवार को शहर के होटल मौर्या में फिल्म के प्रोमोशन के लिए प्रीमियर का आयोजन किया गया.

Manoj Bajpayee  ने कहा है कि उनका पूरा फोकस फिलहाल बेहतर फिल्म निर्माण की तरफ है. आगे कभी फिल्मों से संन्यास लूंगा, तो अध्यात्म की ओर कदम बढ़ाऊंगा. उन्होंने कहा कि मैं हमेशा यह बात कहता हूं कि राजनीति से हमेशा दूर रहूंगा और आज भी यही बात फिर से दोहरा रहा हूं. इस अवसर पर मनोज वाजपेयी ने कहा कि यह फिल्म दर्शकों को बच्चों की सुरक्षा और उनकी बेहतर परवरिश के लिए प्रेरित करती है.

रंगमंच से लगाव के बिना कोई भी एक्टर समाज की पीड़ा को दर्शा नहीं सकता है. रंगमंच से जुड़े लोगों के उत्थान के लिए जरूरी है कि राज्य फिल्म मेकिंग को लेकर पॉलिसी तैयार करे. जिला स्तर भी रंगमंच से जुड़े कलाकारों को बेहतर प्लेटफॉर्म मुहैया कराने के साथ ही उन्हें हर संभव सहयोग किया जाए.

जब आप किसी भी काम को दूसरों से बेहतर करना चाहते हैं तो, चुनौतियां सामने आती हैं. एक्टिंग में किरदार के साथ इंसाफ करने की चुनौती होती है. एक प्रोड्यूसर के रूप में फिल्मों की कहानियों को चुनने और उसे दर्शकों तक मनोरंजन के साथ पहुंचाने की चुनौती होती है.

फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ सच्ची घटना पर आधारित है. इस फिल्म के जरिये दर्शकों को यह संदेश देने की कोशिश की गयी है कि जुर्म के खिलाफ आवाज उठाने वालों का सहयोग करना समाज के सभी तबके के लोगों की जिम्मेदारी है. मनोज बाजपेयी ने कहा कि अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक बेटी की हिम्मत को दिखाया गया है, जो दुष्कर्म के खिलाफ आवाज उठाते हुए बड़े लोगों के नामों का उजागर करती है. एक बेटी के साथ हुए अन्याय को दिखाते हुए जुर्म के खिलाफ लड़ने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया है.

मैं फिल्म में एक ऐसे वकील का किरदार निभा रहा हूं, जो अपने क्लाइंट की आपबीती सुनने के बाद उसे अपना दर्द समझ कर केस को हैंडल करता है. किरदार के साथ न्याय उस शिद्दत को दिखा कर किया है, जब इंसान किसी काम को पूरी लगन के साथ करता है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − two =