उत्तर प्रदेश

Kannauj News: फांसी के फंदे पर लटकता मिला किसान का शव, जांच में जुटी पुलिस

Kannauj News:  छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सरायदायमगंज गांव में एक किसान का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना के बारे में ग्रामीणों से भी जानकारी ली है।

कोतवाली क्षेत्र के सरायदायमगंज निवासी श्याम सिंह (50) पुत्र सोनेलाल शाक्य घर पर अकेले थे, पत्नी मिथलेश और बेटी दीक्षा खेत पर गई थी, जबकि बेटा विशाल पेट्रोलपंप पर नौकरी करने गया था। उसी दौरान श्याम सिंह ने घर के बरामदे में लगे पंखे में रस्सी का फंदा डालकर सुबह करीब 11 बजे फांसी लगाकर जान दे दी। बेटी दीक्षा घर पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद बेटी ने अपने पिता को फांसी की फंदे पर झूलता देख अन्य परिजनों को सूचना दी इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबित मृतक किसान पिछले काफी दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

वहीं ग्रामीणों के मुताबिक श्याम सिंह पहले ट्रैक्टर मरम्मत का कार्य करता था, लेकिन धीरे-धीरे काम बंद हो गया। वह खेती करने लगा, लेकिन उससे संतुष्ट नहीं था। वह अपने आपको बेरोजगार समझ रहा था। इसी से वह परेशान था। जिसको लेकर उसने अपने घर में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।

इस मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी ने बताया मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद किसान के सबको फांसी से फंदे से उतर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पुलिस जांच पड़ताल कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21460 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − four =