संपादकीय विशेषMuzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

आम नागरिकों की सुरक्षा के लिये सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण से आम नागरिकों की सुरक्षा के लिये अधिकारी, कर्मचारी, डॉक्टर, नर्स, सफाईकर्मी और अन्य कर्मचारी अपनी सुरक्षा की परवाह किये बिना दिन-रात एक किये हुए हैं।

ज्ञातव्य है कि सरकार द्वारा यह गाइडलाइंस जारी की हुई हैं कि दोपहिया वाहन पर एक ही सवारी बैठेगी,

लेकिन मुजफ्फरनगर में तो यह देखने में आ रहा हैं कि खुलेआम दुपहिया वाहनों पर दो-दो नहीं, बल्कि तीन-तीन सवारियां बैठकर बेवजह घूम रही हैं। केंद्र सरकार हो या कोई भी राज्य सरकार, सभी जगह फरमान जारी हुआ है कि लॉक डाउन के दौरान सामाजिक दूरी का नियम बाइक व कार सवारों के लिए भी लागू होगा, लेकिन इसका लोग पालन नहीं कर रहे हैं और ढील के दौरान एक बाइक पर दो-दो लोग सफर कर रहे हैं।

अनेक स्थानों पर देखने में आया है कि एक ही बाईक पर तीन-तीन लोग भी बैठकर सफर कर रहे हैं। इसके अलावा बाजार में अनावश्यक लोग भीड़ बढ़ाकर लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करने में जुटे हैं।

आज प्रातः के समय बाजारों में कोरोना संक्रमण आने से पूर्व की रह ही भीड देखने को मिली। इस दौरान कुछ लोगों के मुंह पर मास्क भी नहीं था और ऐसे लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =