जाट महासभा ने किया मेधावियों को सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (एड0 श्याम पंवार द्वारा)| रविवार को भोपा रोड स्थित पंजाबी बारात घर में जनपद जाट महासभा का 19वां अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के यूपी व सीबीएसई बोर्ड के मेधावियों को सम्मानित किया गया। जिसमें उन्हें नकद पुरस्कार सहित प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जनपद जाट महासभा मुजफ्फरनगर का 19वां अलंकरण समारोह आज मनाया गया। इसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एचपी सिंह परिहार, विशिष्ठ अतिथि जनरल एसएस अहलावत डा. राम मोहन ;प्रबंध निदेशकद्ध, डा. शालिनी राकेश व सरदार जंग सिंह रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके उपरांत जनपद जाट महासभा के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एचपी सिंह परिहार ने कहा कि जाट समाज के बच्चों ने हाल ही में संपन्न एशियाई खेलों में 40 प्रतिशत मैडल प्राप्त किए जो गर्व का विषय है। वहीं यह अगली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने इसके लिए माता-पिता को धन्यवाद दिया। कहा कि हर क्षेत्र में जाट समाज अस्तित्व कायम कर रहा है। जनपद जाट महासभा द्वारा मेधावियों को सम्मानित करना अच्छी पहल है। कार्यक्रम में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को डा. नरेश मलिक प्राचार्य चै छोटू राम महाविद्यालय व डा. राम मोहन प्रबंध निदेशक सुदिति ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी तथा जाट महासभा द्वारा प्रत्येक को 11000 रुपये, प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र, पत्रिका व कैलेंडर प्रदान किए गए। इसमें आरएन वर्मा, सन्नी कुमार, कुमारी राशि चैधरी, शुभम कुमार शामिल हैं। इनके अतिरिक्त डा. रविकांत, मांगेराम वर्मा, प्रियव्रत्त आर्य, अनूप सिंह वर्मा, इं. रामपाल सिंह, कर्नल ओम प्रकाश, रामपाल वर्मा, श्रीमति सत्यवती, डा. उदयवीर सिंह, महावीर सिंह राठी, रतन सिंह वर्मा, डा प्रियवंदा तौमर, नीलम चैधरी व रतना चैधरी ने भी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद जाट महासभा के जिलाध्यक्ष देवी सिंह सिंभालका व संचालन जगदीश बालियान महासचिव तथा इंद्रपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में जाट महासभा की पत्रिका वार्षिक जाट जागृति का विमोचन भी किया गया। महासचिव जगदीश बालियान, रामपाल वर्मा, इंद्रपाल सिंह, योगेश, संजीव, विजय कुश, धर्मवीर मलिक, नीरज बालियान, जगवीर सिंह एडवोकेट, नरेंद्र पाल सिंह, बृजवीर सिंह, सुंदर पाल सिंह, डा. रविंद्र पंवार, मनोज राठी, दीपक बालियान, अनुज चैधरी, भोपाल सिंह, वीरेंद्र पंवार, गजेंद्र पाल सिंह, दीपक बालिया, योगेश तोमर आदि उपस्थित रहे।
