Jacqueline Fernandez ने विदेश जाने वाली याचिका वापस ले ली
Jacqueline Fernandez ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से विदेश जाने की अनुमति मांगी थी. जिसके बाद कोर्ट ने इजाजत देने से मना कर दिया. कोर्ट का कहना है कि अभी मामला फंसा हुआ है, पहले आरोप तय होने दीजिए. जिसके बाद जैकलीन ने विदेश जाने वाली याचिका वापस ले ली.
जानकारी के अनुसार न्यायाधीश ने कहा पहले आरोप तय होने चाहिए, जिसके बाद Jacqueline Fernandez ने अदालत को अपने निर्णय के बारे में बताया. न्यायाधीश ने कहा, ”आप याचिका वापस ले सकती हैं और पहले आरोप तय होने चाहिए. वरना मैं एक न्यायिक आदेश पारित करूंगा”.
इसके बाद अभिनेत्री ने अपने वकीलों के साथ विचार-विमर्श किया और अदालत को बताया कि वह फिलहाल अपनी याचिका वापस ले रही हैं. सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि अगर वह विदेश जाती हैं, तो हो सकता है कि वापस न लौटें.
Money Laundering case | Actor Jacqueline Fernandez arrives at Patiala House Court in Delhi. pic.twitter.com/SO6lhrwTXf
— ANI (@ANI) December 22, 2022
ईडी ने कहा, Jacqueline Fernandez विदेशी नागरिक हैं. भले ही यहां उनका करियर है, लेकिन वह कहीं और भी अपना करियर बना सकती हैं. याचिका वापस लेने से पहले Jacqueline Fernandez ने अदालत को बताया कि जांच के दौरान उन्हें पहले विदेश यात्रा की अनुमति दी गई थी. उन्होंने कहा कि ईडी ने उनकी याचिका का विरोध किया था, लेकिन दिल्ली उच्च न्यायालय ने इसकी अनुमति दे दी थी. जैकलीन अपनी मां से मिलने के लिए 23 दिसंबर से 5 जनवरी तक बहरीन जाने की अनुमति मांगी थी.
इससे पहले नवंबर में, दिल्ली की एक अदालत ने अभिनेत्री Jacqueline Fernandez को यह कहते हुए जमानत दे दी थी कि जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था, यह जमानत देने का मामला बनता है.

