उत्तर प्रदेश

Sant Kabir Nagar News: बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत

Sant Kabir Nagar News: यूपी के संत कबीर नगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में आने वाले छितरापार गांव में जमीनी विवाद के चलते पाटीदारों ने एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक बुजुर्ग के शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई वही मृतक बुजुर्ग के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

 दुधारा थाना क्षेत्र में आने वाले छितरापार गांव  के रहने वाले कपिल देव की काफी दिनों से अपने पट्टीदारों से लेकर जमीनी विवाद चल रहा था। गुरुवार की सुबह इसी विवाद को चलते दोनों पक्षों में आपस में मारपीट हो गई।

मारपीट के चलते बुजुर्ग कपिल देव को उनके पट्टीदारों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सभी मौके से फरार हो गए। जैसे ही मामले की सूचना पुलिस को लगी तो गांव में भारी पुलिस बल पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक बुजुर्ग के शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर जिले के पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का मुआयना करते हुए एसपी सोनम कुमार ने पुलिस को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। पूरे मामले पर एसपी सोनम कुमार ने बताया कि आपसी विवाद के चलते मारपीट में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है।

मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। कुछ अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया गया है। अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − six =