फिल्मी चक्कर

पूछताछ के दौरान आपस में भिड़ी Jacqueline Fernandez और पिंकी

Jacqueline Fernandez  कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुधवार को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के सामने पेश हुईं थी. अधिकारियों ने बताया कि श्रीलंका की नागरिक फर्नांडीज तीसरा समन जारी होने के बाद जांच में शामिल हुईं. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री के संग पिंकी ईरानी थीं. ईरानी ने ही फर्नांडीज़ का चंद्रशेखर से कथित रूप से परिचय कराया था. अब खबरें हैं कि पूछताछ के दौरान जैकलीन और पिंकी एकदूसरे से भिड़ गईं.

एएनआई ने आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के सूत्रों के हवाले से जानकारी कि, जब जैकलिन फर्नांडीस से आमने-सामने पूछताछ की जा रही थी, तो वे बहस करते रहे और लगभग दो घंटे तक एक-दूसरे पर झूठ बोलने का आरोप लगाते रहे. पिंकी ने जैकलीन पर सुकेश से उपहार लेने का आरोप लगाया, यह जानने के बावजूद कि वह 200 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में सलाखों के पीछे है. वहीं जैकलिन ने पिंकी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया. एक्ट्रेस ने कहा कि, उन्हें सुकेश चंद्रशेखर के बैकग्राउंड के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.

दोनों ने कथित तौर पर एक-दूसरे को अपशब्द भी कहे, जिसके बाद पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा. गौरतलब है कि पिंकी ईरानी ने जाहिर तौर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस Jacqueline Fernandez को ठग सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाया था. जैकलिन से 8 घंटे तक पूछताछ हुई. बताया जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर उन्हें ईओडब्ल्यू द्वारा बुलाया जाएगा. दिल्ली पुलिस ने जैकलीन से पूछने के लिए 100 अजीब सवालों की एक प्रश्नावली तैयार की थी.

दिल्ली पुलिस द्वारा जैकलीन का यह तीसरी बार समन भेजा गया था. इससे पहले उन्हें दो बार तलब किया गया था, लेकिन वह दोनों ही तारीखों 29 अगस्त और 12 सितंबर को पेश नहीं हुई थीं. ईडी ने पहले कहा था कि जैकलिन फर्नांडीज के बयान 30 अगस्त और 20 अक्टूबर, 2021 को दर्ज किए गए थे, जहां उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर से गिफ्ट लेने की बात स्वीकार की थी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =