Jalaun News: आधी रात में पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़, सतपाल सिंह गुर्जर जख्मी
Jalaun News: जनपद में बीती रात पुलिस का चेकिंग के दौरान बदमाशों से आमना-सामना हो गया। दोतरफा फायरिंग में एक बदमाश जख्मी हो गया, जबकि उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया।घटनाक्रम के अनुसार बीती देर रात पुलिस गोहन थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान उसे एक बाइक पर तीन बदमाशों के आने की सूचना मिली। जिसके बाद एसओजी और सर्विलांस टीम भी मुस्तैद हो गई। घेराबंदी की दौरान पुलिस को एक बाइक पर तीन लोग आते दिखाई दिए, जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दो बदमाशों को भागते समय गिरफ्तार कर लिया गया।
#WATCH बाइक सवार 3 लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग की,जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर सतपाल सिंह घायल, पैर में लगी गोली,मुठभेड़ में पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार,अवैध असलहा और कारतूस समेत 22500 नगदी बरामद,गोहन थाना में सहाव रोड बम्बी पुलिस पर हुई मुठभेड़.#Jalaun pic.twitter.com/G1Yaf6JcJH
— News & Features Network (@newsnetmzn) June 12, 2023
इनके पास से तमंचा व नगद रुपए बरामद किए गए हैं। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार हुए बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है। उनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है।
क्षेत्राधिकारी उमेश पांडेय ने बताया कि दोनों बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जिसमें कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं। घायल बदमाश सतपाल सिंह गुर्जर मध्य प्रदेश का रहने वाला है। उसके ऊपर चोरी लूट के कई मामले दर्ज हैं। वह कई मामलों में वांछित एवं इनामी अपराधी है। उसके साथी भारत पचौरी और अभिनव शर्मा के पास से तीन अवैध तमंचे व कारतूस के साथ 22 हजार रुपए नगद मिले हैं।

