उत्तर प्रदेश

Jalaun News: पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट का खुलासा, लूटे गए 19 लाख रुपए समेत तमंचा व कारतूस बरामद

Jalaun News: जालौन में पेट्रोल टैंक मैनेजर के साथ हुई लूट मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से लूटे गए 19 लाख रुपए समेत तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। मामले का मास्टरमाइंड पेट्रोल पंप का गार्ड  ही निकला जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। मामले का खुलासा करने वाली टीम को अपर पुलिस महानिदेशक ने इनाम देने की घोषणा की है।

जालौन के माधौगढ़ कोतवाली  क्षेत्र का है। जहां के अंकुर फिलिंग स्टेशन पैट्रोल पंप का मैनेजर अपने कर्मचारी के साथ बाइक से बैंक में रुपए जमा करने जा रहा था। जैसे ही वह एमपी बॉर्डर के गांव गोपालपुरा के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और तमंचे के बल पर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग रहे थे कि तभी उनकी कार एक गड्ढे में फस गई थी। जिसके बाद आरोपी कार छोड़कर मौके से फरार हो गए थे।

दिनदहाड़े हुई इस लूट की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ था। चूंकि घटना यूपी-एमपी बॉर्डर पर हुई थी। इसलिए दोनों ही राज्यो की पुलिस एलर्ट मोड़ पर थी। घटना के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ने यूपी एमपी बॉर्डर के जंगलों में कॉम्बिंग शुरू की थी। जिसके बाद देर रात आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 19 लाख रुपये पुलिस ने बरामद किए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त तीन तमंचे व कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि घटना में शामिल अधिकतर लुटेरे एमपी के निवासी हैं। जिन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं इस घटना में पेट्रोल टैंक का गार्ड व उसका पुत्र भी शामिल था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =