Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अवैध रूप से पटाखों के भंडारण पर पुलिस ने की छापेमारी

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। भीड़भाड़ वाली जगहों पर अवैध रूप से पटाखों के भंडारण पर आज दिन छिपते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने जबरदस्त छापेमारी कर डाली, यहाँ एक मकान से लगभग १० लाख रुपए कीमत के पटाखे जप्त किये गए है

बताया जा रहा है की पुलिस की छापेमारी के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर मोके से फरार हो गया है पुलिस अधिकारीयों की माने तो उक्त मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

दरअसल पूरा मामला जनपद मुजफ्फरनगर की थाना शहर कोतवाली अंतर्गत भीड़भाड़ वाले दाल मंडी क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां आज दिन छिपते ही मुखबिर की सूचना पर सीओ सिटी कुलदीप कुमार द्वारा भारी पुलिस फोर्स के साथ अवैध रूप से पटाखों के भंडारण पर छापेमारी कर डाली। यहां पुलिस की रेड पड़ते ही आरोपी तो मोके से फरार हो गया लेकिन यहां पुलिस ने मोके से लगभग दस लाख कीमत के अवैध रूप से भण्डारण किये गए पटाखे जप्त कर लिए और सारा मॉल शहर कोतवाली में भिजवा दिया ।

पुलिस ने बताया की शासन के कड़े दिशा निर्देश है कि भीड़ भाड़ वाली जगहों पर पटाखों के बिक्री,भण्डारण पर पूर्णतः रोक लगी हुई है सूबे भर में कहीं पर भी भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पटाखों के भण्डारण और बिक्री को नही होने दिया जायेगा ।

आज इसी क्रम में सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह एंव प्रशासनिक अधिकारीयों के नेतृत्व में थाना शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा, ,इंस्पेक्टर क्राईम संजय कुमार, एस एस आई राकेश शर्मा, चौकी इंचार्ज खालापार प्रवेश शर्मा सहित भारी पुलिस फोर्स ने यह छापेमारी की है। पुलिस ने बताया की फरार आरोपी अमन मित्तल निवासी दाल मंडी है जोकि मोके से फरार हो गया है जिसके खिलाफ सम्बंधित मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए कड़ी कार्यवाही की जायेगी।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 15 =