टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज़ बने जेम्स एंडरसन
नॉटिंघम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में इंग्लैंड के अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने इस टेस्ट में केएल राहुल के रूप में अपना तीसरा विकेट लिया, जो टेस्ट क्रिकेट में उनका 620वां विकेट रहा.
इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं. उन्होंने भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले को पीछे छोड़ यह उपलब्धि हासिल की. इस लिस्ट में पहले नंबर पर मुथैया मुरलीधरन और दूसरे नंबर शेन वॉर्न हैं. एंडरसन ने भारत के अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया है.
