Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जमियत उलेमा-ए-हिंद गरीब मरीजों को मुफ्त में दे रही है आक्सीजन सिलेंडर

मुजफ्फरनगर। जमीयत उलमा जिला मुजफ्फरनगर के द्वारा मरीजों को मुफ्त में ऑक्सीजन दी जा रही है। जिसकी चारो तरफ सराहना की जा रही है और इस कदम को समाज की भलाई के लिए बहुत अच्छा कदम बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा हुआ था। इस सिलसिले में जमीयत उलमा जिला मुजफ्फरनगर के जिला महासचिव मौलाना मुकर्रम अली कासमी ने इंसानियत का सबूत देते हुये कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आकर मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पडने पर मुफ्त में ऑक्सीजन दी है।

मौलाना मुकर्रम अली ने बताया कि जो गरीब असहाय है और उसको ऑक्सीजन की आवश्यकता है तो वो सम्पर्क कर फ्री में ऑक्सीजन ले सकता है।

उन्होंने सभी लोगो से ऐसे समय में गरीबो की मदद करने की अपील है। ज्ञात रहे कि मौलाना इंसानियत के नाते सिलेंडरों की कीमत खुद दे रहे हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =