शहीर इमरान का पार्थिव शरीर हरसौली लाया गया, परिवार में कोहराम
मुजफ्फरनगर। असम में शहीद मुुजफ्फरनगर के जवान इमरान का पार्थिव शरीर दिल्ली से आज लाया गया। शाहपुर क्षेत्र के गांव हरसौली निवासी इमरान बालियान पुत्र ताहिर करीब १० वर्ष पूर्व भारतीय सेना में भर्ती हुआ था।
वर्तमान में उसकी पोस्टिंग असम में चल रही थी। सोमवार २ नवंबर की शाम सैनिक इमरान की पत्नी के पास आर्मी के बेस कैंप से फोन आया था।
फोन करने वाले ने बताया कि इमरान की मौत हो गई है, हालांकि मृत्यु का सही कारण नही बताया गया। इमरान की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
यह बात गांव में फैल गई। ग्रामीण भारी संख्या में उसके आवास पर पहुंचने शुरू हो गए। उधर गांव के कुछ ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर इमरान तैनात था।
असम में शहीद हुए मुजफ्फरनगर के लाल मो इमरान के अंतिम सफर मे उमड़ा जन सैलाब। pic.twitter.com/AjEFE9xvP2
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) November 4, 2020
उस स्थान पर कभी गोलीबारी भी नही हुई है। जिसके बाद लोगो का मानना है कि मौत होने के कारणों की सही जानकारी आर्मी की टीम द्वारा ही मिलेगी।
देर शाम तक सैनिक के आवास पर न तो पुलिस टीम पहुची और न ही कोई अन्य अधिकारी। जिसके चलते सैनिक की हुई मौत के कारणों को लेकर ग्रामीण कयासबाजी ही लगा रहे हैं।
उसकी वर्तमान पोस्टिंग असम के के सिक्का इलाके में थी। आज शहीद सैनिक इमरान का पार्थिव शरीर सवेरे मुजफ्फरनगर पहुंचा।
शाहपुर से ही सैंकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ शहीद इमरान को श्रद्धांजलि अर्पित की। सैंकड़ों लोग नारे लगा रहे थे। एक लंबे काफिले के साथ इमरान के पार्थिव शरीर को उसके पैतृक गांव हरसौली ले जाया गया है।