जानसठ: करंट लगने से 12 वर्षीय बालक की मौत
जानसठ। विद्युत तार की चपेट मे आकर करीब 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। सुबह सुबह हुए इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार कस्बे के मौहल्ला काजियान निवासी रिहान पुत्र नौशाद आज सुबह कुछ बच्चो के साथ खेलते पास के मौहल्ला बेरीयान मे चला गया। बताया जाता है कि बच्चो के साथ खेलते वक्त जब वह मौहल्ला बेरियान स्थित एक खण्डहर मकान की और चला गया कि इसी बीच लघुशंका करते वक्त वह बिजली के तार की चपेट मे आकर झुलस गया।
इस हादसे मे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे मे बालक की मौत पर मौहल्लावासी मौके पर एकत्रित हो गए। मौहल्लावासियो ने बालक के परिजनो को दुखद हादसे की सूचना परजिनो को दी।
बालक रिहान की मौत की खबर से उसके परिजनो मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन तथा पडौसी मौ.बेरियान पहुंच गए। इसी बीच नागरिको की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने परिजनो व कस्बावासियो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दुखद हादसे से परिजनो मे शोक छाया हुआ है।
