मुजफ्फरनगर की पंचायत में खाप भी होगी दलबल के साथ शामिल
मुजफ्फरनगर। आज सिसौली में खाप के चौधरियों की आकस्मिक बैठक आयोजित की गयीं। बैठक में हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज की भर्त्सना की गयीं।
सभी चौधरियों ने एक मत होकर कहा कि मान सम्मान से कोई समझौता नही किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार गलतफहमी में न रहे लाठीचार्ज से जनता की आवाज को दबाया नही जा सकता। जनता की ताकत के सामने सरकारे धूल की तरह आंधी में उड़ जाएगी।
आज सिसौली में खाप के चौधरियों की आकस्मिक बैठक आयोजित की गयीं। बैठक में हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज की भर्त्सना की गयीं। सभी चौधरियों ने एक मत होकर कहा कि मान सम्मान से कोई समझौता नही किया जाएगा। pic.twitter.com/UBmsenqYFA
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) October 7, 2020
चौ चरण सिंह जी के परिवार के सम्मान में कुछ खाप चौधरी कुछ भी करने को तैयार है। चौ नरेश टिकैत जी ने कहा कि लोग अनर्गल बाते न करे हमारा भाईचारा मजबूत है। जब भी एक दूसरे को जरूरत पड़ी तो हमेशा खड़े है।
पंकज मलिक के प्रकरण में भी सरकार को मुंह की खानी पड़ी थी।सरकार को वहम नही पालना चाहिए।जनता पर होने वाले हर अत्याचार में हम साथ खड़े है।
सभी चौधरियों ने कहा कि मुजफ्फरनगर में पंचायत में सभी खाप दलबल के सांथ शामिल होगी।
बैठक में चौ नरेश टिकैत अध्यक्ष बालियान खाप ,चौ सुरेंद्र सिंह अध्यक्ष देशखाप,गजेंद्र सिंह अहलावत खाप ,वीरेंद्र सिंह लटियांन खाप, श्याम सिंह मलिक बहावड़ी थाम्बा, चौ सूरजमल बत्तीस्सा खाप,रविन्द्र मलिक लाख थाम्बा मौजूद रहे।
