मुज़फ़्फ़रनगर में 3 डॉक्टर भी संक्रमित मिले, आज ही मिल चुके है 7 मरीज़
मुज़फ्फरनगर आज चार नए कोरोना संक्रमित और मिले है ,जिनमे एक के संक्रमण की खबर तो तब आई जब उसकी मृत्यु हो चुकी है |आज मिले 4 नए मरीजों में एक दक्षिणी सिविल लाइन, एक जानसठ और दो रामपुरी से मिले है
जानसठ से जो मरीज मिला है वो गाज़ियाबाद से आया था और कुछ तबियत ख़राब होने पर खुद स्वास्थ्य विभाग में गया था जहाँ उसने खुद जांच करायी थी जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है | रामपुरी से मिले दोनों मरीज पहले मिले मरीजों के संपर्क के है और प्रशासन ने उन्हें एकांतवास में रखा हुआ है
दक्षिणी सिविल लाइन में जिस मरीज की आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसकी बालाजी चौक पर डॉक्टर देवेन्द्र सैनी के यहाँ डायलेसिस होती थी और वहीं इसकी जांच करायी गयी थी जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है, जबकि 2 दिन पहले मरीज की मृत्यु हो चुकी है ,जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 109 हो गयी है |
मुज़फ़्फ़रनगर में शाम को आयी रिपोर्ट में 3 डॉक्टर और मिले है जो मुज़फ़्फ़रनगर मैडिकल कॉलेज के रेज़िडेंट डॉक्टर है।
इससे पहले दिन में भी 4 की कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 112 हो गई हैं। pic.twitter.com/0agfGjOBeK— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) June 19, 2020
अब शाम को आयी रिपोर्ट में 3 डॉक्टर और मिले है जो मुज़फ़्फ़रनगर मैडिकल कॉलेज के रेज़िडेंट डॉक्टर है।इससे पहले दिन में भी 4 की कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 112 हो गई हैं।
