जानसठ: उप जिलाधिकारी ने बैंकों का औचक निरीक्षण किया
जानसठ। उपजिलाधिकारी जानसठ जयेंद्र कुमार ने कस्बे में स्थित बैंकों का औचक निरीक्षण किया और वहां की अव्यवस्थाओं को देखकर बैंक कर्मियों को जमकर हड़काया
जिसे देखकर बैंकों में हड़कंप मचा रहा। एसडीएम जानसठ ने कस्बे में स्थित बैंकों का औचक निरीक्षण किया, लेकिन वहां की अव्यवस्थाओं को देखकर एसडीएम ने बैंक कर्मियों को जमकर हड़काया
क्योंकि वहां पर कोविड-१९ की गाइडलाइन का पालन नहीं कराया जा रहा था, न तो वहां पर सैनिटाइजर की व्यवस्था थी और बैंकों में आए ग्राहकों की भीड़ भी एक दूसरे पर चढ़ी हुई खड़ी थी।
उनको भी सही तरीके से लाइनों में रहने की व्यवस्था नहीं कराई जा रही थी। इसी को देखते हुए एसडीएम का पारा चढ़ गया और उन्होंने बैंककर्मियों की जमकर क्लास ली, तो वही बैंककर्मियों ने तुरंत ही भीड़ में खड़े लोगों को सही तरीके से लाइनों में लगाया और उनके हाथों को भी तभी सैनिटाइज कराया गया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी जयेंद्र कुमार ने कहा, कि इस वक्त कोरोना महामारी कोविड-१९ से हमारा देश ही नहीं पूरी दुनिया पीड़ित हैं। इसलिए कोविड-१९ की गाइड लाइनों का सभी को पालन करना है और कराना है।
ताकि इस बीमारी को हराया जा सके और लोगों को बचाया जा सके। इसीलिए शासन प्रशासन लोगों को कोविड-१९ से बचाने के लिए रात दिन भरसक प्रयास कर रहा है। इसलिए २ गज की दूरी रखते हुए मास्क का प्रयोग जरूर करें।

