तीन अन्तर्राजीय शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की ०६ मोटर साईकिलें बरामद
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिगं खामपुर तिराहे से तीन अन्तर्राजीय शातिर वाहन चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
अभियुकगण के कब्जे से चोरी की ०६ मोटर साईकिलें बरामद की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम आशीष धीमान पुत्र रमेश चन्द्र निवासी-म०न०-२४/९९ कल्याणपुरी थाना नई मंडी, शिवम गोयल पुत्र मुनेश कुमार निवासी-गाँधीनगर थाना नई मण्डी मुज़फ्फरनगर और विजय पुत्र अरुण कुमार निवासी-बुढाना मोड खांजापुर थाना कोतवाली नगर मुज़फ्फरनगर बताए गए हैं।
उनके कब्जे से ०१ बुलेट मो०सा० नम्बर यू०पी० १२ ए०जेड० ४५०० (फर्जी नम्बर प्लेट), ०१ बुलेट मो०सा० बिना नम्बर प्लेट, ०१ बुलेट मो०सा० नम्बर यू०पी० २० ए०एक्स० ३७५१, ०१ मो०सा० सुपर स्पलेण्डर बिना नम्बर प्लेट ०१ मो०सा० हीरो होण्डा स्पलेण्डर बिना नम्बर प्लेट व०१ मो०सा० हीरो एच०एफ० डिलक्स बिना नम्बर प्लेट बरामद की गई।
अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि हम तीनों ने सभी मोटर साईकिलें रुडकी व मुज़फ्फरनगर से चोरी की है। अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है ।

