Jansath News: एसएसपी ने किया निरीक्षण, थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई
जानसठ। (Jansath News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा थाना जानसठ का किया गया आकस्मिक निरीक्षण। सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा जानसठ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान द्वारा महिला हेल्प डेस्क पर आवेदिका/आने वाली पीड़िता का नाम,पता आदि एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान का विवरण उल्लेखित के संबंध में जानकारी की गयी तदोपरान्त थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचना कक्ष, साइबर क्राइम हेल्प डेस्क तथा भोजनालय का निरीक्षण किया गया। मालखाने में रखे शस्त्रों की साफ सफाई व रख रखाव का निरीक्षण किया तथा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई।
महोदय द्वारा त्यौहार रजिस्टर, टॉप-१० अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नये सिरे से टॉप-१० अपराधियो को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा शराब, मादक पदार्थ, खनन, पशु, वन भू-माफिया आदि माफियाओं के बारे मे जानकारी कर इस प्रकार के अपराधो में संलिप्त अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत की गई कार्यवाही तथा उनके विरुद्ध पंजीकृत किये गए गैंगस्टर अधि० के अभियोगो में वांछित अभियुक्तों की स्थिति की समीक्षा की गई।
गैंगस्टर अधि० के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा १४(१) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को कड़ाई से पालन करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चौकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों से वार्ता की गयी तथा उनकी समस्याओं को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति अच्छा व्यवहार रखने एवं लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु थाना प्रभारी जासठ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
गौ तस्कर दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना बुढाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में ०१ शातिर/वांछित गौतस्कर अभियुक्त अपने ०१ अन्य साथी सहित घायल/ गिरफ्तार, कब्जे से ०१ सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल बिना नम्बर, ०२ तमंचा मय ०५ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद। जनपद मुजफ्फरनगर में गौतस्कर/गौकश अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना विनय गौतम व प्र०नि० श्री रविन्द्र सिंह थाना बुढाना के नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में ०१ शातिरध्वाँछित गौतस्कर अभियुक्त को ०१ अन्य साथी सहित केशव होटल के पास जंगल ग्राम कुरथल से घायलध्गिरफ्तार किया गया ।
घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु सीएचसी बुढाना में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से ०१ सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल बिना नम्बर, ०२ तमंचा मय ०५ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद हुए है । गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के गौतस्कर प्रवृत्ति के अपराधी हैं। अभियुक्तगण से गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना बुढाना पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त आबिद पुत्र युसुफ नि० ग्राम फौलादनगर थाना दोघट जनपद बागपत, फुरकान पुत्र नसीर नि० ग्राम फौलादनगर थाना दोघट जनपद बागपत । जिसके कब्जे से ०२ तमंचे मय ०५ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस .३१५ बोर, ०१ सीडी डीलक्स मोटर साईकिल बिना नम्बर(घटना में प्रयुक्त)बरामद की। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० संजय कुमा यादव, उ०नि० संजय सिंह, उनिरीक्ष्का अनिल कुमार, सतेंद्र नागर, सुनील शर्मा, है. कां. जोगेंद्र कसाना, है. कां. मौ. वकार, कां. कुलवन्त, गजेंद्र सिंह, अंकित कुमार, कौशलक कुमार, बलीजीत सिंह, रविकान्त थाना बुढ़ाना, अमित कुमार एसओजी टीम शामिल रहे। उ०नि० श्री अनिल कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

