entertainment

जवानी जानेमन में आलिया एफ

बिग बॉस का हिस्सा रह चुकीं अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी अलिया जल्द फिल्मी करियर में अपना सफर शुरू करने वाली हैं. आलिया ने इस ओर अपने कदम बढ़ा लिए हैं और उन्होंने निर्माता जय शिवाकरमणि के बैनर नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के साथ तीन-फिल्मों का करार किया है.

View this post on Instagram

Running on sunshine . @rishamkbawa

A post shared by ALAIA F (@alaiaf_) on

आलिया को उनकी पहली ही फिल्म में दो दिग्गजों का साथ मिलने वाला है, जी हां! प्रोडक्शन हाउस ने एक बयान में कहा कि इस युवा अभिनेत्री की पहली फिल्म सैफ अली खान और तब्बू के साथ ‘जवानी जानेमन’ होगी.यह एक कामेडी फिल्म है. जिसकी कहानी में बताया जाएगा कि कैसे एक आदमी अपने जिंदगी की कड़वी सच्चाइयों का सामना करता है. आलिया फिल्म में सैफ अली खान की बेटी का किरदार निभाएंगी.फिल्म में आलिया को लेने को बारे में निर्माता शिवाकरमणि ने कहा, ”मैनें अपने मन की बात सुनी और आलिया को इस फिल्म में ले लिया. उनके साथ जवानी जानेमन में काम करने के बाद मुझे यह विश्वास हो गया कि आलिया अच्छे से जानती हैं कि उन्हें इस क्षेत्र में क्या करना है.’फिल्म की रिलीज 29 नवंबर को होने वाली है.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk