फिल्मी चक्कर

‘जवानी जानेमन’ का ट्रेलर रिलीज़

सैफ अली खान, तब्बू और आलिया फर्नीचरवाला की फिल्म ‘जवानी जानेमन’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. ट्रेलर कॉमेडी से भरपूर है. सैफ अली खान इस फिल्म में एक प्लेबॉय की भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म से आलिया फर्नीचरवाला फिल्मी दुनिया में कदम रख रही हैं.

 

 

इस फिल्म के पोस्टर आने के बाद से ही ये चर्चा में थी. अब ट्रेलर रिलीज़ होने के साथ ही ये भी पता चल गया है कि इसकी कहानी क्या है. दरअसल फिल्म में सैफ अली खान एक ऐसे शख्स की भूमिका में हैं, जो आशिक मिजाज़ है. उसे लड़कियां और पार्टी खूब पसंद है. रोज़ाना वो किसी नई लड़की के साथ दिखाई देता है.

ऐसे में एक दिन अचानक 21 साल बाद आलिया एफ उनकी ज़िंदगी में आती हैं और उन्हें ये बताकर झटका देती हैं कि वो उनकी बेटी हैं. आलया की मां का रोल तब्बू ने निभाया है. फिल्म में फरीदा जलाल सैफ की मां का किरदार निभा रही हैं. जब सैफ की ज़िंदगी में उनकी बेटी की एंट्री होती है तब से उनकी ज़िंदगी बदल जाती है.

‘जवानी जानेमन’ के ट्रेलर को कुछ ही घंटों में यूट्यूब पर 23 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसका निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है. जैकी भगनानी, दीपसिखा देशमुख, सैफ अली खान और जय शेवाक्रमनी ने इस फिल्म को मिलकर प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20683 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =