उत्तर प्रदेश

हाई स्पीड रेल लाइन से जोड़ा जाएगा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट

ग्रेटर नोएडा में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar International Airport) के शिलान्यास का इन्तजार खत्म हो गया है। इस एयरपोर्ट का शिलान्यास अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ (Chief Minister Yogi Aditya Nath) के हाथों से होनी की उम्मीद जताई जा रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी  और सीएम योगी आदित्य नाथ (CM Yogi Aditya Nath) अगले महीने 22 – 30 अगस्त क बीच किसी भी दिन जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar International Airport) का भूमि पूजन करेंगे। बताया जा रहा है कि शासन ने गौतम बुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) प्रशासन को सारी तैयारियां करने का आदेश दे दिया गया है। इस साल मई में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को विकसित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से सुरक्षा मंजूरी प्राप्त हुई थी।

नोएडा के पुलिस कमिशनर अलोक सिंह और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने आज जेवर हवाई अड्डे के भूमि पूजन स्थल का मुआयना किया। इस मौके पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के शैलेन्द्र भाटिया, जनरल मैनेजर केके सिंह आदि अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इसके साथ कई गावों के दर्जनों किसान भी मौजूद रहे।

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar International Airport) का निर्माण शुरू करने के लिए सभी जरुरी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। जमीन की रजिस्ट्री कंपनी के नाम हो चुकी है। 22 – 25 अगस्त को इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण होना है। कोरोना महामारी के दौरान यह शिलान्यास की तारीख टलती रही। कोरोना की दूसरी लहर कम होते ही भूमि पूजन और शिलान्यास की तैयारी तेज हो गयी है।

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar International Airport) को भारत सरकार (Indian government) की हाई स्पीड रेल लाइन (Rail Line) से भी जोड़ा जाएगा। यह लाइन दिल्ली से होते हुए नोएडा, जेवर, मथुरा, आगरा, इटावा, कन्नौज, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी से होते हुए जाएगी। हाई स्पीड (high speed) रेल कुल 816 किलोमीटर लम्बी है। यह ट्रेन 300 किमी की स्पीड से चलेगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 3 =