Jhansi News: परीक्षा में ड्यूटी न देने पर भेजे नोटिस को निरस्त करवाने के लिए मांगी थी रिश्वत- लिपिक रिश्वत लेते पकड़ा
Jhansi News: Anti corruption team ने खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया । इससे विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. प्राथमिक विद्यालय मड़वा में पदस्थ सहायक अध्यापक पुष्पेंद्र सिंह की मार्च में यूपी बोर्ड की परीक्षा (UP Board Exam) में ड्यूटी लगाई गई थी, उसी समय प्राइमरी स्कूल में परीक्षा होने के कारण पुष्पेन्द्र बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी नहीं कर पाया।
हाई स्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा में ड्यूटी न देने के लिए सहायक अध्यापक पुष्पेन्द्र सिंह को खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से नोटिस भेजा गया था। नोटिस मिलने से पुष्पेन्द्र काफी परेशान था
वह नोटिस निरस्त करवाने के लिये खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर कई दिन से चक्कर लगा रहा था। वहां पर तैनात बाबू एआरपी गजेंद्र कुमार नोटिस निरस्त करवाने के ऐवज में पांच हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। कई बार बातचीत के बाद मामला 2 हजार रुपये में सुलटाने के लिये सहमति हो गई।
बाद 27 जून को पुष्पेन्द्र सिंह ने झांसी में एंटी करप्शन विभाग में मामले की लिखित शिकायत की। इसके बाद एंटी करप्शन विभाग की टीम ने शिकायत कर्ता के साथ योजना बनाई। आज दोपहर में खण्ड शिक्षा कार्यालय के बाबू गजेंद्र कुमार को सहायक अध्यापक पुष्पेंद्र सिंह ने जैसे ही पाउडर लगे रुपये दिया तो एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

