उत्तर प्रदेश

Jhansi News: परशुराम की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को लटका दिया पेड़ से

Jhansi News: बड़ागांव थाना क्षेत्र के गांधीनगर में एक किसान के बेटा का शव पेड़ पर लटका पाया गया। परिजनों ने कहा कि युवक के शरीर पर चोट के निशान है। हत्या करने के बाद युवक के शव को पेड़ पर लटकाया गया है। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं, एसओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

बड़ागांव थाना क्षेत्र के गांधीनगर निवासी बहादुर अहिरवार किसान है। बहादुर का बेटा परशुराम शुक्रवार की रात खेत में सोने गया था। वह रोजाना की भांति सुबह घर पहुंच जाता था। शनिवार की सुबह परशुराम जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। घर के सदस्य खेत पर गए तो परशुराम का शव खेत के पास लगे पेड़ पर लटका मिला। इसकी जानकारी लगते ही गांव के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतार लिया। इस मामले में मृतक के भाई नीरज अहिरवार का कहना है कि उसके भाई परशुराम के शरीर पर चोटों के निशान है। परशुराम को कुछ समय पहले एक लड़की ने छेड़खानी के झूठे मुकदमें में फंसा दिया था।

इसके बाद पुलिस ने परशुराम के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। पड़ोस के लोग जमीन को लेकर उससे रंजिश रखने लगे थे। नीरज का आरोप है कि विपक्षियों ने परशुराम की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को पेड़ से लटका दिया।

वहीं, मृतक के परिजनों ने एसएसपी कार्यालय आकर हंगामा किया। उन्होंने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र के माध्यम से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + eighteen =