उत्तर प्रदेश

Jhansi: 9 साल तक आरोपी ने विधवा का किया शोषण, नाबालिक बच्ची को हवस का शिकार बनाने की कोशिश

विधवा प्रेमिका से जब मन भर गया तब हवस में अंधे प्रेमी ने विधवा प्रेमिका की नाबालिक बच्ची को भी अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश करने लगा. मां-बेटी दोनों के साथ जब आरोपी प्रेमी की बदनियती का पता चला तो ये सदमा विधवा प्रेमिका बर्दाश्त नहीं कर पाई और बेटी को लेकर थाने पहुंची और न्याय की गुहार लगा रही है.

मामला Jhansi जिला के नवाबाद थाना क्षेत्र का है. जहां एक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता ने नवाबाद थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि जिस मकान में वह किराए पर रहती है उसी मकान मालिक के बेटे आकाश गोयल ने पहले उसको पहले प्रेम जाल में फंसाया, हसीन सपने दिखाए और शादी का झांसा देकर लगातार 9 सालों तक दुष्कर्म करता रहा.

“तुम्हारे पति की मौत हो चुकी है, और मेरी पत्नी की मौत हो चुकी है, क्यों न हम दोनों एक हो जाएं. जीवन भर साथ निभाएंगे एक दूसरे का साथ देंगे”. दरअसल, कुछ इस तरह का झूठा वादा करके एक शादीशुदा प्रेमी ने अपनी विधवा प्रेमिका को प्रेम जाल में फंसा कर उसके साल लगातार 9 साल तक शारीरिक शोषण किया.

आरोपी आकाश की हैवानियत यहीं खत्म नहीं हुई. पीड़ित विधवा महिला का आरोप है कि आकाश गोयल का जब मन भर गया तो उसकी बेटी के साथ भी गंदी हरकतें शुरू कर दीं. पाीड़ित की बेटी ने मां के प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मां को बताया कि आकाश ने उसके साथ भी दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20616 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =