उत्तर प्रदेश

Mathura: प्राइवेट गार्ड मोतीलाल की चाकू से गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

Mathura वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और घटनानस्थल का निरीक्षण किया, साथ ही फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए. इस दौरान एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह का कहना है कि परिजनों ने हत्या की वजह पुरानी रंजिश जताई है, लेकिन फिर भी घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है.

दरअसल मामला मथुरा के थाना जैंत इलाके की नव विकसित कॉलोनी का बताया जा रहा है. यहां चौमुंहा से बढ़ौता जाने वाले रोड पर दिल्ली के बिल्डर महेंद्र सिंह द्वारा मंजिल एवोद के नाम से एक कॉलोनी विकसित की जा रही है। इस कॉलोनी में बरसाना के गांव नरहा के रहने वाले मोतीलाल चौकीदारी करते थे. गुरुवार की देर शाम मोतीलाल का शव कॉलोनी के ऑफिस के गेट के बाहर पड़ा मिला.

साइट पर जब तीसरी नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करने के लिए दूसरा चौकीदार योगेश पहुंचा तो उसने मोतीलाल को खून से लथपथ देखा. मोतीलाल को खून से लथपथ देख योगेश ने तत्काल इसकी सूचना बिल्डर महेंद्र को दी. बिल्डर महेंद्र ने इसकी जानकारी मोतीलाल के परिवार वालों और पुलिस को दी. वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी सहित इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं मौके पर पहुंचे एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मोतीलाल को अस्पताल भेजा गया था जहां उनको मृत घोषित कर दिया. परिवार वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है. तहरीर मिलने पर मुकद्दमा दर्ज कर जल्द वारदात का खुलासा किया जायेगा.

वारदात की जानकारी मिलते ही मोतीलाल का भाई भूरी सिंह और अन्य परिवारिजन मौके पर पहुंच गए जिसके बाद पुलिस ने शव को पहले अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करने पर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 4 =