उत्तर प्रदेश

Azamgarh में एक बार फिर आ धमकी एटीएस, जानकारी से पुलिस ने इंकार किया

Azamgarh मुबारकपुर का कौड़िया गांव से टीम ने फिल्मी अंदाज में एक युवक को उठा लिया। फिर लोगों को क्राइम ब्रांच से होने की बात कहते हुए युवक को थाने ले जाने की बात कहते हुए गांव से निकल लिए। थाने पर पूछने पर ऐसी की जानकारी से पुलिस ने इंकार किया। इसके बाद से कस्बे में हड़कंप मच गया।

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे एक टाटा सुमो गाड़ी पहुची। गांव के बाहर रास्ते पर गाड़ी खड़ी करके उसमे सवार लोग गॉव में स्थित एक चाय के दुकान पर पहुंचे और पेंटर के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि हमें कुछ पेंट कराना है उसे बुलवा दो। ग्रामीणों ने पेंटर नईमुर्रहमान पुत्र स्व. अयाज को मौके पर बुलवाया। इसके बाद सूमो सवार लोग उसे पैदल ही लेकर बात करते हुए गाड़ी तक आये, फिर उसे जबरन गाड़ी में बैठने लगे।

ये देख कर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो सादी वर्दी में आये लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का बताते हुए कहा कि पेंटर को थाने ले जा रहे है। इसके बाद जब थाने से संपर्क किया गया तो थानेदार राजेश कुमार की ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया। फिर क्या था पर क्षेत्र में एटीएस के धमक की चर्चा आम हो गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22010 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =