वैश्विक

Jodhpur News: आरोपी नहीं बनाने को लेकर बिलाड़ा थाना एएसआई ने 15000 की रिश्वत मांगी

Jodhpur News भैंस चोरी से जुड़े एक मामले में आरोपी नहीं बनाने को लेकर Jodhpur के बिलाड़ा थाना के एएसआई ने 15000 की रिश्वत मांगी. यह रिश्वत राशि का एक हिस्सा लेते हुए एसीबी ने बिलाड़ा थाने के एएसआई रामाकिशन विश्नोई को रंगे हाथों पकड़ा है. इसके बाद एसीबी की टीम ने एएसआई के घर पर भी तलाशी अभियान चलाया, जिसमें कई खुलासे हो सकते हैं. जोधपुर के बिलाड़ा थाने के एएसआई को एसीबी जोधपुर की स्पेशल टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा.

दरअसल, एएसआई ने भैंस चोरी मामले में पीड़ित को आरोपी नहीं बनाने को लेकर रिश्वत की मांग की थी जिसमें की कुल 15000 रिश्वत के रूप में दिया जाना तय हुआ था. रिश्वत की प्रथम किस्त में 7000 रुपये लेते हुए एएसआई को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने ट्रैप कर लिया

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दर्ज करवाई थी. शिकायत में बताया था कि बिलाड़ा एएसआई रामाकिशन विश्नोई ने भैंस चोरी मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में 15 हजार रुपए की मांग की है और वह परेशान भी कर रहा है.

शिकायत वेरीफाई होने पर एसीबी में निरीक्षक मनीष वैष्णव और ट्रैप टीम ने एक्शन लेते हुए आरोपी सेखाला निवासी रामाकिशन विश्नोई पुत्र गुरूराम विश्नोई को परिवादी से 7 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. इसके बाद एसीबी की टीम आरोपी एएसआई के घर पर भी पहुंची जहां पर भी सर्च किया जा रहा है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × two =