वैश्विक

Bundi: कांग्रेस नेत्री के बेटे ने की प्रोफेशनल डांसर से अश्लील हरकतें और छेड़छाड़

Bundi जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां कांग्रेस के एक नेत्री  के बेटे और उसके दोस्तों पर पार्षद की बर्थ डे पार्टी (Birthday Party) में प्रोग्राम देने आई प्रोफेशनल डांसर से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. इस संबंध में पुलिस थाने में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. वह मामले की जांच में जुटी है. छेड़छाड़ का यह मामला बूंदी के तालेड़ा थाना इलाके से जुड़ा हुआ है. इस बर्थ डे पार्टी का आयोजन रविवार रात को किया गया था.

पुलिस के मुताबिक तालेड़ा थाना इलाके के बल्लोप गांव में स्थित एक फार्म हाउस पर कांग्रेस पार्षद के जन्मदिन की पार्टी आयोजित की गई थी. जन्मदिन की इस पार्टी में प्रस्तुति देने कोटा से आर्केस्ट्रा ग्रुप आया था. वहीं इस पार्टी में शामिल होने के लिए बूंदी जिले की एक नगरपालिका के चेयरमैन का बेटा राजू गुर्जर भी अपने दर्जनभर साथियों के साथ आया था.

आरोप है कि यहां राजू गुर्जर और कालू बरमुंडा समेत उनके साथियों ने डांसर के साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की. आर्केस्ट्रा ग्रुप की संचालिका ने इस संबंध में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

फरियादी आर्केस्ट्रा ग्रुप की संचालिका का आरोप है कि आरोपियों ने डांसर के साथ अश्लील हरकतें करते हुए उनसे छेड़छाड़ की. डांसर ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनसे धक्का मुक्की करते हुए उसके गले से सोने की चेन और दो मोबाइल छीन लिए.

इससे वहां माहौल खराब हो गया. उसके बाद ग्रुप की डांसरो ने जैसे तैसे भागकर अपनी जान बचाई. फरियादी का कहना है कि छीने गये मोबाइल में उनका निजी डाटा अपलोड होने से आरोपियों द्वारा उसे सोशल मिडिया पर वायरल करने की आशंका है.

तालेड़ा थानाप्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया की फरियादी की रिपोर्ट पर राजू गुर्जर और कालू बरमुंडा सहित उनके एक दर्जन साथी आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, लूटपाट और धक्का मुक्की करने का मामला दर्ज किया गया है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 16 =