Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाते रतनपुरी पुलिस ने दबोचा

रतनपुरी।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री को जब्त करते हुए ०१ अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से भारी मात्रा में बने-अधबने अवैध शस्त्र तथा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किया। जनपद में अवैध शस्त्र निर्माण एवं शस्त्र तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रतनपुरी के कुशल नेतृत्व में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा ग्राम चन्दसीना अभियुक्त शमीम के घर से अवैध शस्त्र फैक्ट्री को जब्त करते हुए ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

इस दौरान भारी मात्रा में बने-अधबने अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अपने घर में अवैध रूप से शस्त्र निर्माण कर रहा था जिससे निर्मित शस्त्रों को बेचकर धन लाभ अर्जित कर सके।

स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त शमीम पुत्र मुस्तकीम निवासी चन्दसीना थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर जिसके कब्जे से ०६ तमंचे १२ बोर, ०२ तमंचे ३१५ बोर, ०३ देशी बन्दूक १२ बोर, ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, २ जिन्दा कारतूस १२ बोर, २१२ खोखा , कारतूस १२ बोर व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ नाल ३१५ बोर, अवैध शस्त्र बनाने के उपकरणों का विवरण- ०५ रेती, ०६ आरी के ब्लेड, ०१ छैनी, ०२ सूमी, ०१ ड्रिल मशीन, ०१ शिकंजा, ०१ पेट्रोमेक्स चूल्हा, २३ लोहे की पत्ती, १० लकडी के छोटे गुटके, ०२ प्लास, ०२ पेचकस, ०२ सन्डासी, ०१ आरी, ०१ हथौडी, ०२ स्पिंग, ०१ बर्मा, ०२ रेगमाल आदि बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० वीरपाल सिंह, अनवर अब्बास, का० पंकज कुमार, राहुल कुमार, रवि कुमार, मनीष कुमार थाना रतनपुरी शामिल रहे।

 

शातिरों को मुठभेड में किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वाहन चोर गैंग की तलाश में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस से मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने उसके दूसरे साथी को भी दबोच लिया। बदमाश से अवैध हथियार और बाइक बरामद हुई है।

थाना ककरौली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को एसएसपी ने वाहन चोर गैंग की धरपकड़ के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि वाहन चोर गैंग के सदस्य थाना क्षेत्र के जटवाड़ा नहर पुल के आसपास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे हैं। देर रात पुलिस ने मुखबिर के बताए गए स्थान पर चेकिंग अभियान चलाया।

इसी दौरान जटवाड़ा नहर पुल पर दो संदिग्ध बाइक पर सवार होकर आते नजर आए, जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख कर दोनों बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फरार होने का प्रयास कर रहे दूसरे बदमाश को भी पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार दोनों बदमाशों से तमंचा और बाइक बरामद हुई है।

थाना ककरौली पुलिस के अनुसार पैर में गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान सरफराज पुत्र जरीफ निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है, जबकि दबोचा गया दूसरा बदमाश सलीम पुत्र नानू निवासी खालापार है। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाश शातिर हैं। बाइक चोरी सहित उन पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 3 =