Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

संयुक्त चैकिंग अभियान में चार वाहन के किये चालान

मुजफ्फरनगर। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय (एआरटीओ) व उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन विभाग द्वारा सूबे के डीजीपी के निर्देश पर डग्गामार वाहनों के विरूद्ध संयुक्त चैकिंग अभियान जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को दोनों विभागों के उच्चाधिकारियों ने नगर के अनेक स्थानों पर संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया। जिसमें चार डग्गामार वाहनों का चालान किया गया।

चैकिंग के चलते डग्गामार वाहनों तथा इनके स्वामियों में हड़कंप मचा रहा। शासन से मिले डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के आदेश के अनुपालन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन विनीत कुमार मिश्रा के साथ मुजफ्फरनगर रोडवेज डिपो के सहायक क्षे0 प्रबंधक बीपी अग्रवाल अपने अधिनस्थों अनुज त्यागी कार्यालय सहायक प्रथम के साथ संयुक्त चौकिंग अभियान पर निकले।

सबसे पहले यह टीम रामपुर तिराहे पहुंची। जहां से लेकर छपार तक चैकिंग अभियान चलाया गया। इसके बाद यह टीम रूडकी चुंगी पुलिस चौकी पहुंची। की गयी चैकिंग में चार वाहनों के चालान किये गये। जिसमें दो पिकअप तथा दो बसें शामिल हैं। संयुक्त चैकिंग अभियान को लेकर एआरएम बीपी अग्रवाल का कहना था कि विभिन्न मार्गों पर दौड़ रहे बेलगाम डग्गामार वाहनों को चिन्हित किया गया था। उनके खिलाफ यह संयुक्त चौकिंग रूपी छापेमारी अभियान जारी रहेगा। इस प्रकार के वाहनों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह विभाग को प्रति माह लाखों की चपत लगा रहे हैं। जिसके चलते निगम को काफी राजस्व की हानि हो रही है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 4 =