वैश्विक

इमरान खान को जॉर्डन के प्रकाशन ने ‘मैन ऑफ द इयर 2020’ घोषित किया

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को जॉर्डन के एक प्रकाशन ने ‘मैन ऑफ द इयर 2020’ घोषित किया है। जॉर्डन की सालाना प्रकाशित होने वाली पत्रिका ‘द मुस्लिम 500’ ने इमरान खान को यह खिताब अगस्त 2018 में प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत के साथ शांति बनाए रखने के प्रयासों के लिए दिया गया है। 

https://twitter.com/MeghUpdates/status/1297592376580378625?s=20

पत्रिका ने इमरान खान के लिए लिखा, ‘अगर द मुस्लिम 500 साल 1992 में प्रकाशित हो रही होती तो इमरान खान को क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए मुस्लिम मैन ऑफ द इयर के लिए नामांकित होते।’ बता दें कि साल 1992 में इमरान खान की कप्तानी में पाकिस्तान ने क्रिकेट विश्वकप जीता था। 

पत्रिका के संपादक एस अब्दुल्ला ने कहा, ‘मुझे अच्छा लगा था जब खान ने कैंसर पीड़ितों के इलाज और रिसर्च को समर्पित एक अस्पताल की स्थापना का अभियान चलाया। लेकिन अगस्त 2018 में उनका प्रधानमंत्री बनना ज्यादा महत्वपूर्ण रहा जब उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत के साथ लंबी शांति उनकी प्राथमिकता है।’

इस पत्रिका ने अमेरिका की कांग्रेस महिला राशिदा तालिब को वूमेन ऑफ द इयर का खिताब दिया है।

राशिदा पहली फलस्तीनी-अमेरिकी महिला हैं जिन्हें प्रतिनिधि सभा के सदस्य के रूप में अमेरिकी कांग्रेस के लिए चुना गया है। पत्रिका में राशिदा के लिए लिखा गया कि उन्होंने पवित्र कुरान पर हाथ रख कर शपथ ग्रहण की थी। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 2 =