Kannada actress Swati Sathish ने कराई रूट कैनल सर्जरी, बिगड़ गया पूरा चेहरा
Kannada actress Swati Sathish ने रूट कैनल की सर्जरी कराई है और इसकी वजह से उनका पूरा चेहरा ही बिगड़ गया है, जिसके बाद तो उन्हें पहचान पाना भी काफी मुश्किल हो रहा है. ऐसा सिर्फ गलत ट्रीटमेंट की वजह से हुआ है.
सोशल मीडिया पर तो स्वाति की कुछ तस्वीरेंभी सामने आई हैं, जो वायरल हो रही हैं. सामने आई फोटोज में तो एक्ट्रेस को पहचान पाना ही मुश्किल हो रहा है. उनका चेहरा एक ओर से बुरी तरह से सूजा हुआ है. दाईं ओर से उनके गाल से लेकर होंठ तक बहुत ज्यादा सूजन दिख रही है.
खबरों में बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने बेंगलुरु में रूट कैनल की सर्जरी कराई थी, जिसके कुछ समय बाद ही उनके चेहरे पर सूजन आ गई. बताया ये भी जा रहा है कि इसकी वजह से उन्हें काफी दर्द और तकलीफ भी है. बिगड़े चेहरे के कारण उनका बाहर निकलना भी काफी मुश्किल हो गया है.
Kannada actress Swati Sathish का कहना है कि बेंगलूरु में उनकी ट्रीटमेंट गलत तरीके से की गई और इलाज को लेकर उन्हें अधूरी जानकारी और दवाएं दी गई, जिसके कारण उनका चेहरा बिगड़ गया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि सर्जरी के दौरान एक्ट्रेस को एनेस्थीसिया के बजाय सैलिसिलिक एसिड दिया गया था.
इसका पता Kannada actress Swati Sathish को तब चला जब वो इलाज के दौरान ही दूसरे अस्पताल गई थीं. फिलहाल, अब उनके चेहरे का इलाज दूसरे अस्पताल से चल रहा है और अब वो धीरे-धीरे ठीक भी हो रही हैं.

