उत्तर प्रदेश

Kannauj News: मामूली बात पर कर दी मामा ने की भांजे की कुल्हाड़ी से हत्या

Kannauj News:सौरिख थाना क्षेत्र में  एक व्यक्ति ने अपने ही भांजे की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी और खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर खुद ही थाने पहुंच गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मीडिया को जानकारी दी है.

पुलिस के अनुसार सोमवार की सुबह ग्राम दरिया नगला निवासी सूरजपाल हाथ में खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर सौरिख थाने में पहुंचा. सूरजपाल ने थानाध्यक्ष को बताया कि उसने विवाद में अपने 32 वर्षीय भांजे सुनील कुमार की हत्या कर दी है. उसकी बात सुनते ही पुलिस चौंक गई और उसे फौरन हिरासत में ले लिया. उससे पूरी घटना की वजह की जानकारी ली. मौके पर पहुंचकर शव का कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी.

पुलिस के अनुसार सुनील कुमार मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी भीकम सिंह का पुत्र था. आरोपी सूरजपाल के हवाले से पुलिस ने बताया कि सुनील कुमार बचपन से ही अपने ननिहाल में था और उसका पिता भीकम सिंह अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद है.

पुलिस ने बताया कि भीकम सिंह की तबीयत खराब होने की वजह से उसे कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसे सूरजपाल देखने जाना चाहता था, लेकिन सुनील ने उसे रोक दिया.

पुलिस के मुताबिक इसी बात पर दोनों के बीच लड़ाई हो गई. यह विवाद इतना बढ़ गया कि मामा ने अपने भांजे की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद वह थाने पहुंचा और खुद घटना की जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ घटनास्थल का भी दौरा किया.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 12 =