Kannauj News: देर रात कारखाने की जांच के बाद IT टीम ने एमएलसी को लिया कस्टडी में
Kannauj News: आयकर विभाग की टीम चार दिनों से सपा एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पंपी जैन के घर व कारखाने में छानबीन करने में जुटी है। रविवार रात पुष्पराज जैन उर्फ पंपी जैन को उनके कारखाने में लेकर पहुंची थी जिसके बाद टीम ने मौके पर जाँच शुरू की। इस दौरान छानबीन में जांच टीम को कुछ अहम सुराग हांथ लगे
सोमवार को सुबह 9 बजे पुष्पराज जैन उर्फ पंपी जैन को उनके घर से जाँच टीम अपने साथ गाड़ी में बैठाकर कहीं गुप्त जगह पर ले गयी, जिसकी जानकारी मीडिया को नहीं दी गयी है। फिलहाल पुष्पराज जैन उर्फ पंपी जैन को जाँच टीम ने अपनी कस्टडी में लेने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
कन्नौज जिले में छापेमारी का आज चौथा दिन है। शहर में आयकर विभाग की टीम दो जगह पर छापेमारी कर रही है। यह दोनों ही पुराने और बड़े इत्र कारोबारी है। जिसमें इत्र कारोबारी फौजान मलिक के घर से करोड़ों रुपयों में पांच रुपये से लेकर दो हजार तक के नोटों की गड्डियां मिली हैं। इनमें सबसे अधिक पांच और दो हजार के नोट सामिल हैं।
एचडीएफएसी के कैशियर गौरव तिवारी का कहना है कि नोटों की गिनती मशीन से की जा चुकी है। जिसके बाद करीब 5 करोड़ के आसपास नकदी है। तो वहीं दूसरे इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन उर्फ पंपी जैन के यहां भी आयकर विभाग की टीम पुख्ता साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है। जिसके लिए सोमवार को पुष्पराज जैन उर्फ पंपी जैन को जाँच टीम अपने साथ लेकर किसी गुप्ता स्थान पर गयी है। फिलहाल जांच जारी है।
रविवार देर रात तक आयकर विभाग की टीम पुष्पराज जैन उर्फ पंपी जैन के कारखाने में जांच करती रही। जांच के दौरान आयकर विभाग की टीम को कुछ अहम पुख्ता साक्ष्य हांथ लगे है, जिसके बाद जांच टीम ने सोमवार सुबह 8 बजे वह पुष्पराज जैन उर्फ पंपी जैन के घर पहुंची, जहां से काफी देर बाद करीब एक घंटे की पूछताछ के बाद सुबह 9 बजे आयकर की टीम पुष्पराज जैन उर्फ पंपी जैन को अपने साथ किसी गुप्त स्थान पर ले गयी।
इस दौरान मौजूद मीडियाकर्मियों ने पुष्पराज जैन उर्फ पंपी जैन से पूछताछ करने की काफी कोशिश की लेकिन उन्होंने कुछ भी नही बताया। उधर पुष्पराज जैन उर्फ पंपी जैन को लेकर जाने की बजह जाँच टीम भी गुप्त रखे हुए है। अब मामला क्या है यह तो अधिकारी पुष्टि के बाद ही उजागर होगा
Kannauj News- आयकर विभाग की टीम ने अभी फिलहाल पुष्पराज जैन उर्फ पंपी जैन को अपनी कस्टडी में कर लिया है। अब आयकर विभाग की टीम को कुछ अहम सुराग मिलने के बाद पुष्पराज जैन उर्फ पंपी जैन को अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ करने में जुटी है। जिसके लिए वह किसी गुप्त स्थान पर लेकर पहुंची है।

