उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar News: हादसे में बच्ची की मौत, राजवाहा में ही समा गया टैंपो

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तराखंड के कलियर शरीफ दरगाह से दर्शन कर लौट रहा परिवार देर रात टैंपो सहित राजवाहा नहर में समा गया। आस-पास के लोगों ने डूब रहे परिवार के सदस्यों को जैसे-तैसे बाहर निकाला। इस दौरान चार साल की बच्ची राजवाहा में बह गई।

तलाश कर उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वह मर चुकी थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव सालारपुर निवासी परिवार टैंपो से रुड़की के समीप स्थित कलियर शरीफ दरगाह दर्शन के लिए गया था। देर रात परिवार कलियर शरीफ मजार पर दर्शन कर लौट रहा था। टैंपो जैसे ही भोकरहेड़ी-बसेड़ा मार्ग पर पहुंचा, तो रहमतपुर राजवाहा की पुलिया से टकराकर उसमें ही समा गया।

टैंपो राजवाहा में पलटने से चालक साजिद तथा उसकी पत्नी गुलफ्शां, गुलिस्ता पुत्री रियाजुद्दीन, २४ साल की आशमा पत्नी शहजाद, सुबरा पत्नी रज्जाक, भूरी, सोनी, मोनी, सानिया, सुबना, सायना, हमजा, अयान, जिया, अनस, अजीम तथा आयत आदि घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

इस दौरान राजवाहा में डूबने से घायल हुई चार वर्षीय मुस्कान को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।राजवाहा में डूबी ४ वर्षीय मुस्कान को बचाने के लिए पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने काफी प्रयास किए।

अस्पताल ले जाने से पहले उसे मुंह से आक्सीजन भी दी गई। मगर, हालत में सुधार नहीं हुआ। अस्पताल के चिकित्सकों ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 1 =