उत्तर प्रदेश

Kanpur Dehat: कोतवाल का चबाया अंगूठा, पुलिस ने की गोद में बच्चा लिए शख्स की निर्मम पिटाई

 सोशल मीडिया पर Kanpur Dehat से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक UP पुलिसकर्मी एक शख्स को बेरहमी से पीट रहा है। युवक की गोद में एक बच्चा जोर-जोर से चिल्ला रहा है। वीडियो में कहते सुना जा सकता है कि साहब, मत मारिये, बच्चे को लग जायेगा।  दरअसल कानपुर देहात में जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज निर्माण के चलते सरकारी आवासों के आसपास गंदगी, जलभराव व वाहनों की आवाजाही से सड़कों की बदहाल हालत पर कर्मचारी अपना विरोध जता रहे थे।

इस दौरान जिला अस्पताल में हो रहे अवैध खनन से गुस्साए डॉक्टर व कर्मचारियों ने 9 दिसंबर को ओपीडी बंद कर गेट पर ही धरने पर बैठ गए।इस दौरान पुलिसकर्मियों और धरने पर बैठे लोगों के बीच हाथापाई की भी नौबत आ गई।

आरोप है कि हड़ताल का नेतृत्व कर रहे कर्मी रजनीश शुक्ला ने अकबरपुर कोतवाल वीके मिश्रा का अंगूठा चबा लिया। जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया।

स वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए कांग्रेसी नेता श्रीनिवास बीवी ने योगी सरकार और यूपी पुलिस पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, “योगी जी, इस मासूम की चीखें आपको सोने कैसे दे रही है?”

इस वीडियो को लेकर जब बवाल बढ़ा तो यूपी पुलिस ने सफाई में कहा, “जनपद कानपुर देहात में एक बच्चे को गोद में लिए हुए व्यक्ति पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किये जाने के प्रकरण को अत्यंत गम्भीरता से लेते हुए ADG जोन कानपुर को प्रकरण की तत्काल जांच करवाकर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

पुलिस की तरफ से ट्वीट में कहा गया है, “प्रदर्शनकारियों द्वारा अस्पताल की ओपीडी सेवाएँ बंद करने के कारण सीएमएस के अनुरोध पर अस्पताल की सेवाओं को सुचारू रूप से चलवाने हेतु पुलिस द्वारा प्रयास किया गया जिस दौरान पुलिस से अभद्रता की गयी। उग्र प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के दौरान दुःखद घटना घटित हुई जो आपत्तिजनक है।”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − six =