उत्तर प्रदेश

Kanpur News: युवक की हत्या कर शव को जलाकर किया खाक, गांव में दहशत का माहौल

Kanpur Crime: देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के रहने वाले नौशाद अली पिछले कई सालों से कानपुर देहात के संदलपुर गांव में अपनी ससुराल में रह रहा था। वह अपने परिवार और अपना भरण-पोषण कर रहा था। कानपुर देहात का रहने वाला नौशाद अपनी ससुराल के पास के एक अमरूद के बगीचे की रखवाली करता था

जिसके एवज में उसको कुछ पैसे मिल जाते थे जिससे वह अपना गुजर-बसर भी करता था। नौशाद अपने परिवार के साथ कल अपने घर गया था और घर से वापसी कर अपनी ससुराल आया था। जिसके बाद वह घर से खाना पीना खाकर निकला और अमरूद के बगीचे में चौकीदारी करने के लिए रोज की तरीके पहुंच गया।

नौशाद के घर वाले इस बात से बिल्कुल अनजान थेकि उनके घर से निकलकर चौकीदारी के काम पर जाने वाला नौशाद अब लौट कर जिंदा वापस नहीं आएगा। सुबह के वक्त जब नौशाद समय पर अपने घर नहीं पहुंचा तो नौशाद के परिवार के लोगों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया और ढूंढते ढूंढते सबसे पहले वह उस अमरूद की बगिया पर जा पहुंचे

जहां पर नौशाद चौकीदारी का काम किया करता था वहां पर नौशाद का शव जली हुई अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ था और देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता था कि इस सब को बुरी तरीके से किसी ने जलाया है। शव को देख कर नौशाद के ससुराल वाले और उसकी पत्नी के होश फाख्ता हो गए।

कुछ ही मिनटों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में सैकड़ों की तादाद में ग्रामीणों का जमावड़ा गया और लोगों ने तत्काल प्रभाव से इस पूरी घटना की जानकारी क्षेत्र की पुलिस को दी। जिसके बाद आला अधिकारियों का अमला घटनास्थल पर पहुंच गया और तुरंत ही इस घटना की जांच में पुलिस जुट गई। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया साथ ही डॉग स्क्वायड ने भी अपना काम शुरू कर दिया पहली नजर में है। फिलहाल, पुलिस इसे हत्या के बाद शव को जलाने का मामला मान रही है।

कानपुर देहात के पुलिस अधिकारियों ने इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है और परिवार की तहरीर पर अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया गया है।

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है और इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर नौशाद की हत्या किसने की और किन कारणों से की।

गांव में मिले शव को देखकर जहां एक ओर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है तो वहीं नौशाद की पत्नी और उसके परिवार का भी बुरा हाल है ऐसे में मृतक के परिजनों ने इस बात को तो साफ कर दिया कि नौशाद की किसी से कोई भी दुश्मनी नहीं चल रही थी लेकिन उसके बाद भी इतनी बर्बरता के साथ किसी की हत्या किया जाना परिवार और पुलिस के लिए एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20897 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =