Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: विभिन्न समस्याओं को लेकर भट्टा स्वामियों ने सौपा ज्ञापन

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। ईट निर्माता कल्याण समिति के पदाधिकारियो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित एक ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व अजय कुमार तिवारी से मिलकर उन्हे एक ज्ञापन सौंपा।

ईट भटटों पर प्रस्तावित जीएसटी बढोत्तरी को यथावत 5 प्रतिशत रखने की मांग को लेकर्र इंट निर्माता कल्याण समिति,मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहंुचे पदाधिकारियो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजय कुमार तिवारी को सौंपा।

जिसमे अवगत कराया कि 17 सितम्बर 2021 को लखनउ मे वस्तु एवं सेवाकर परिषद की 45 वीं एक बैठक 1 अप्रैल 2022 से ईंट बिक्री पर लगने वाली जीएसटी दर 5 प्रतिशत से बढाकर 12 प्रतिशत लागू करना प्रस्तावित है।

उपरोक्त विषय पर आज मौजूद जनपद के सभी भटटा स्वामियों का आपसे करबद्ध निवेदन हे कि इस प्रस्तावित जीएसटी कीीक बढोत्तरी पर तत्काल रोक लगाई जाये। जो कि इस बेतहाशा बढोत्तरी को गंाव देहात का यह कुटीर उद्योग देने में पूर्णतः असमर्थ है।

 

बंदरो से नागरिक परेशान
मुजफ्फरनगर। नगर क्षेत्र की पाॅश कालोनी गंाधी कालोनी एवं आदर्श कालोनी,नई मन्डी मे बंदरो की टोली से क्षेत्रवासी परेशान हैं। क्षेत्रवासियो ने जिला प्रशासन से बंदरो को पकडवाने की मांग की है। क्षेत्रिय नागरिको का कहना है कि बंदरो के आतंक से वे लोग परेशान हैं।

अक्सर बंदरो की टोली इधर-उधर सडक के किनारे घूमती नजर आती है। जिनसे भय सा बना रहता है। बंदरो की टोली मकान की छतो पर सुखाये गए कपडो को अक्सर उठाकर भाग जाते हैं तथा छत पर सुखाये गए सामान को भी उठाकर ले जाते हैं।

दो की हादसे में मौत
सिखेडा। फैक्ट्री की फर्नेस मे हुए अचानक विस्फोट से हादसे के तहत दो मजदूर बुरी तरह झुलस गए। जिन्हे गंभीर हालत मे मेरठ रैफर कर दिया गया। जहंा उपचार के दौरान इन दोनो की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से मृतकों के परिजनो मे कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार सिखेडा थाना क्षेत्र के गंाव निराना के समीप स्थित रबर फैक्ट्री संचालित है।

इस प्लंाट मे फर्नेंस पर काम करने वाले थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गंाव पुरबालियान निवासी प्रदीप पुत्र महेन्द्र तथा मोनू पुत्र मांगा विगत 24 दिसम्बर 2021 को बुरी तरह झुलस गए थे। सूत्रो के अनुसार दोनोें 24 दिसम्बर को फैक्ट्री मे कार्य कर रहे थे। उसी दौरान फर्नेस के बैक मारने से विस्फोट हुआ। फर्नेस से निकले किसी गर्म पदार्थ के चलते दोनो मजदूर बुरी तरह झुलस गए थे। जिन्हे खतौली के गंगदासपुर उपचार के लिए ले जाया गया।

जहंा चिकित्सक ने हालत नाजुक बताकर किसी बडे अस्पताल मे इलाज की हिदायत देकर दोनो को वापस कर दिया था। जिसके बाद झुलसे प्रदीप व मोनू को मेरठ के एक निजी अस्पताल मे ले जाया गया। जहंा हालत बिगडने पर मोने व प्रदीप की उपचार के दौरान बुधवार की देर रात मेरठ मे मौत हो गई।

स्वजन के अनुसार मोनू अविवाहित था जबकि 24 वर्षीय मृतक प्रदीप के 3 बच्चे हैं। दोनो मृतकों के परिजनो ने फैक्ट्री मालिक से मुआवजे की मांग की। फैक्ट्री मालिक गुजजार व मृतकों के स्वजनो के बीच लिखित समझौता होने पर इस मामले मे किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की गई। इस मामले मे मृतक के स्वजन की और से लिखित समझौता किया गया है। दोनो मजदूरों की मौत से परिजनो तथा ग्र्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − eight =