Kanpur News: CRPF जवान ने शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म
Kanpur News: देहात निवासी एक महिला ने सीआरपीएफ जवान पर शादी का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने राज्य महिला आयोग के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
महिला ने बताया कि वर्ष 2016 में उसकी शादी सचेंडी निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उनके पति की मानसिक स्थिति खराब होने के चलते वह कोचिंग पढ़ाने लगी थी।
आरोप है कि सचेंडी कस्बा निवासी मनोज कुमार ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर शारीरिक शोषण किया और मंदिर में शादी कर ली। कुछ दिन पहले मनोज उसे बिना बताए कहीं चला गया। बाद में पता चला कि वह सीआरपीएफ में है और वाराणसी में तैनात है। उसकी शादी भी हो चुकी है। आरोप है कि जब वह एक माह के गर्भ से थी तो मनोज ने जबरन गर्भपात भी करा दिया था।

