उत्तर प्रदेश

सरकार बात करे, नहीं तो उखाड़ देंगे खेतों में गड़े बिजली के खंबे-Rakesh Tikait ने दी महापंचायत में सरकार को चेतावनी

Muzaffarnagar: काकड़ा गांव में रविवार को बालियान खाप के द्वारा एक महापंचायत में किसानों की समस्याओं के साथ-साथ सामाजिक बुराइयों पर चर्चा हुई. भारतीय किसान यूनियन से अलग होकर बने दूसरे संगठन भारतीय किसान अराजनैतिक के बाद क्षेत्र में ये पहली महापंचायत थी, जिसमें अधिकांश खापों के चौधरियों के साथ-साथ आसपास के जनपदों से भी किसानों ने हिस्सा लिया था. इस महापंचायत में बीकेयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait ) मुख्य चेहरा रहे.

किसानों के प्रति सरकार की नीतियों को लेकर इस महापंचायत में टिकैत बंधुओं (Tikait Brothers) ने जमकर अपनी भड़ास निकाली. पंचायत के दौरान बिजली को लेकर जहां मंच से नरेश टिकैत ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों की तरफ से उत्तर प्रदेश सरकार के लिए रास्ते खुले हैं. उन्हें बात करनी है तो करें वरना शहरों में भी बिजली सप्लाई नहीं होने देंगे. हमारे खेतों में जो खम्बे बिजली के खड़े हैं उन्हें उखाड़ फेंकेंगे.

CM Yogi को इशारों-इशारो में दोस्ती का प्रस्ताव, शेरों से दोस्ती करें- इन गादडों को क्यों खींचे फिरते हैं- Naresh Tikait

Rakesh Tikait ने कहा कि सरकार को जवाब देना होगा कि इस क्षेत्र के लोगों पर मुकदमे दर्ज करके दबाने का काम करते हैं. इस क्षेत्र को आप जितना दबाओगे ये उतना ही सामना करेगा. ये सरकार कान खोलकर सुन ले… आप दबा नहीं सकते किसी को. इस किसान आंदोलन को दबाने की कोशिश नहीं करना. हम सरकार से बात करना चाहते हैं. ये हमारी कमज़ोरी नहीं है.

ट्यूबवेलों पर मीटर लगाने पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आप जबरदस्ती करोगे तो घर में लगे मीटर भी उखाड़कर थाने में जमा होगा. आप अपनी पॉलिसी हमें बताओ. बड़े आंदोलन की आपको तैयारी करनी है. बहुत सी पॉलिसी है जिसका हम इसका विरोध करेंगे.

उन्होंने कहा गोली खाने के लिए भी हम तैयार हैं और बालियान खाप से शहीदी जत्था भी तैयार हो जाये. नए बने संगठन पर तंस कसते हुए नरेश टिकैत ने कहा कि जिसने इस संगठन में अपने वजन के बराबर नमक खा लिया हो और वो भी गद्दारी करके जा रहे हैं तो उन्हें कोई माफ़ नहीं कर सकता है.

खापों पर बोलते हुए Naresh Tikait ने कहा कि खाप चौधरियों पर अब ये बात आ गई है. आप लोगों ने समय समय पर किसानों का सम्मान बचाया है. हो सके हमारे पर भी कहीं भूलचूक हो जाती होगी. हम इतने बड़े तो हैं नहीं, लेकिन इस जनता के भरोसे हम कुछ भी कर सकते हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =