उत्तर प्रदेश

Kanpur News: अमानवीयता के साथ पीट रही हैवान बनी बहू , VIral

Kanpur News: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच के रिश्ते के चरम को देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग महिला को एक अधेड़ उम्र की महिला बड़ी अमानवीयता के साथ पीट रही है। दोनों रिश्ते में सास और बहू बताए जा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह बहू सास के बालों को घसीट – घसीटकर मार रही है।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के भाउ खेड़ा इलाके का बताया जा रहा है। लोगों की इसपर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही है।

कानपुर के ज्वाइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी  ने कहा कि ये वीडियो मैंने देखा है। जो कि बहुत गलत है। इसकी जांच एसीपी मृगांक शेखर को सौंपी गई है। फिलहाल बहू की पहचान नहीं हो पाई है। जांच के बाद आरोपी बहू पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21267 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =